चंद्रशेखर आजाद रावण का जीवन परिचय:-

 


चंद्रशेखर आजाद रावण का जीवन परिचय:-

चंद्रशेखर आजाद का जन्म  सन् 3 दिसंबर 1986 ईस्वी में हुआ है। इनके गांव का नाम सहारनपुर नामक गांव है। चंद्रशेखरआ

जाद रावण के पिता का नाम गोवर्धन दास है। इनके माता का नाम कमलेश देबी है । 

पढ़ाई छोड़ बने दलित एक्टिविस्ट

चंद्रशेखर ने देहरादून के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है. साल 2011 में चंद्रशेखर हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका जाना चाहते थे. लेकिन एक दिन अपने पिता के इलाज के दौरान चंद्रशेखर ने सहारनपुर के अस्पताल में दलितों पर हो रहे अत्याचारों की खबर पड़ी. बस यही समय था जब चंद्रशेखर ने अमेरिका जाने के विचार छोड़ दिया और दलित एक्टिविस्ट बनने का फैसला किया.।

साल 2017 में हुआ भीम आर्मी का उभार


तो चलिए अब हम जानते हैं कि भीम आर्मी क्या है? और भीम आर्मी की स्थापना कैसे हुई? तो बता दे कि साल 2011 में चंद्रशेखर ने अपने गाँव के कुछ युवाओं के साथ मिलकर भीम आर्मी बनाई. भीम आर्मी का पूरा नाम ‘भारत एकता मिशन’ है. आज भीम आर्मी दलित युवाओं का एक पसंदीदा संगठन बन गया है. बड़ी संख्या में दलित युवा भीम आर्मी में शामिल हो रहे हैं. भीम आर्मी सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में साल 2017 में हुआ. इसी साल सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में दलितों और सवर्णों के बीच हिंसा में भीम आर्मी का नाम उभरकर सामने आया. इस हिंसा के बाद चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था. वैसे बता दे कि भीम आर्मी’के मूल संस्थापक छुटमलपुर निवासी एक दलित चिंतक सतीश कुमार हैं. इस आर्मी को उनके दिमाग की उपज बताया जाता है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ambedkar Jayanti 2022

GK In Hindi ll GK And Answers ll GK Quiz